फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी के साथ उखड़े पेड़ और टूटे तार

Fri, 15 May 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
दिन भर उमस भरी गर्मी के बाद शुक्रवार की शाम को आई तेज आंधी से शहर में कई स्थानों पर पेड़ गिर गए, जिनसे कुछ जगहों पर तार भी टूट गए। पेड़ों के गिरने और बिजली के तार टूटने से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति गुल हो गई, जबकि आंधी थमने के बाद आपूर्ति सुचारु करने का काम शुरू कराया गया।
विज्ञापन


तेज गर्मी पड़ने के साथ ही बीते कुछ दिनों से गर्मी से निजात भी मिल रही है। अभी बीते दो दिन पहले ही बारिश से कुछ राहत मिली थी, पर फिर गर्मी शुरू हो गई। शुक्रवार को भी दिन भी उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे, पर शाम को अचानक आई तेज आंधी से कुछ राहत मिल गई।

हालांकि आंधी के बाद कई स्थानों पर पेड़ गिर गए। जिनसे बिजली के तार भी टूट गए। पुलिस लाइन परिसर के बाहर खड़ा एक पेड़ गिर गया। जिसमें उलझ कर कई तार टूट गए। इसके अलावा एक पेड़ लखनऊ रोड पर भी गिर गया। आंधी रुकने के बाद पुलिस लाइन के पास पेड़ गिरने से टूटे तारों को जोड़ने को कर्मियों ने भी काम शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेई अंबिका प्रसाद ने बताया कि तार टूटे हैं, गनीमत है कि विद्युत पोल तिरछे नहीं हुए, अन्यथा अधिक नुकसान होता और समय भी लगता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें