फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग ही आग, 36 घर राख

Fri, 15 May 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाके के करीमनगर गांव में कटाई के बाद ख्ेात में लगाई गई आग से तकरीबन तीन दर्जन घर जलकर स्वाहा गए। देर शाम लगी आग से गांव मेें हाहाकार है। खबर लिखे जाने तक सारा गांव आग से घिरा था और आसपास के गांवाें से लोग आग पर काबू पाने की कोशिश में थे।
विज्ञापन


सूचना के बाद दमकल की एक छोटी गाड़ी तकरीबन डेढ़ घंटा दरी से पहुंची, जब तक तकरीबन 30 घर जल चुके थे। मिली जानकारी के अनुसार,  करीमनगर गांव के दक्षिण पश्चिम स्थित एक खेत में गेहूं की कटाई के बाद आग जलाई जा रही थी। इस बीच तेज आंधी से गांव में आग फैलने लगी।

शब्बीर का मकान खेत से सटा है और सबसे पहले उसी में आग लगी। तेज हवाओं ने आग को पल भर में ही पूरे गांव फैला दिया। खौफजदा ग्रामीण महिलाएं और बच्चे मवेशियों के साथ आसपास के खेतों पर पनाह लिए हुए हैं। स्थानीय पुलिस मौके पर है।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार, तकरीबन 36 घर आग की चपेट में आकर स्वाहा हुए हैं। समाचार लिखे जाने तक जानमाल के नुकसान का अंदाजा नहीं लगाया जा सका था। कई बच्चे और मवेशी लापता बताए जा रहे हैं।

आग से शब्बीर, नरई, जबीउल्लाह, लल्लन, नवाबू, सगीर, सफीउल्लाह, छेदन समेत तकरीबन 36 लोगोें के मकान पूरी तरह से तबाह हो चुके थे। आग लगातार गांव के पूर्वी ओर बढ़ रही थी। जानकारी पर पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह मौके पर पहुंच गये।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें