अमर उजाला व डाबर के तत्वावधान में नवंबर माह में हुए
डेंटल कैंप में आयोजित कराई गई लेख प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को
पुरस्कृत करने का क्रम सोमवार को भी जारी रहा। इस मौके पर स्कूल के
प्रधानाचार्य ने कहा कि बच्चों में यदि बुद्धिमत्ता है तो सीखने की ललक
उसमें हमेशा रहेगी, उसी तरह यदि हुनर है तो कभी न कभी दिखेगा जरूर।
अमर
उजाला व डाबर के संयुक्त तत्वावधान में हुई लेखन प्रतियोगिता के विजयी
छात्र छात्राओं को पुरस्कृत करने का क्रम जारी है। सोमवार को सेंट जेम्स
स्कूल, न्यू हाइट्स एवं संडीला स्थित टीआरएस कान्वेंट व एसबी पब्लिक स्कूल
में बच्चों को पुरस्कृत किया गया। सेंट जेम्स स्कूल में फादर क्लाउडियस डी
अलमेडा ने विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया।
पुरस्कार पाने वालों में आर्यन
गुप्ता, आरुषि तिवारी, तान्या अवस्थी, अर्चना दीक्षित, आयुष त्रिपाठी व
प्रगति शुक्ला शामिल रहे। न्यू हाइट्स में प्रधानाचार्या चित्रा बाजपेई
ने अभिजीत सिंह, मो. कासिफ, मुद्रिका वर्मा, भारती पांडे को पुरस्कृत किया।
इसी तरह टीआरएस कान्वेंट स्कूल संडीला में प्रधानाचार्या विभा सिंह ने
शोभित, केशव, आरुषि, सत्यजीत सिंह, मोहन मिश्रा, विष्णु पांडे को व एसबी
पब्लिक संडीला में प्रधानाचार्या तमन्ना रजा ने विजेता बच्चों मेें निशांशी
सिंह, अभिषेक गुप्ता व उमे कुलसुम को पुरस्कृत किया।