फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंग कमांडर के परिजनों को किया सम्मानित

विज्ञापन
हरदोई के संडीला में विंग कमांडर अभिषेक के परिजनों को सम्मानित करते रफीक लंबू। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
संडीला (हरदोई)। फ्रांस से फाइटर प्लेन राफेल लेकर आने वाले संडीला निवासी विंग कमंाडर अभिषेक त्रिपाठी के चाचा और अन्य परिजनों को भारतीय किसान यूनियन सावित्री गुट के जिलाध्यक्ष रफीक लंबू व पदाधिकारियों ने शनिवार को सम्मानित किया। उन्होंने विंग कमांडर की उपलब्धि पर गर्व जताया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रफीक लंबू ने कहा कि विंग कमांडर के माता-पिता राजस्थान के जयपुर में रहते हैं, लेकिन उनका मूल निवास व जुड़ाव जनपद से है। कहा कि फ्रांस जाकर राफेल लाने वाले विंग कमांडर अभिषेक त्रिपाठी ने जनपद का भी गौरव बढ़ाया है। अभिषेक गत बुधवार को ही राफेल लेकर अंबाला एयरबेस पहुंचे थे। इसके बाद से ही जिले में खुशी छाई है। भाकियू जिलाध्यक्ष ने कहा कि अच्छी शिक्षा व परिजनों के उचित मार्गदर्शन से ही अभिषेक ने ये मुकाम हासिल किया है। वह पूरे देश के युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुके हैं। पदाधिकारियों ने विंग कमांडर अभिषेक त्रिपाठी के चाचा और अन्य परिजनों को गणेश प्रतिमा भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। इस मौके युवा इकाई के जिलाध्यक्ष चांद बाबू, जिला सचिव आरिफ अलीम व शेख तारिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें