फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरवा हवाओं ने अब बढ़ाई उमस

Fri, 12 Jun 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। आम लोग ही नहीं पशु-पक्षी भी गर्मी से परेशान हैं। सूखते हलक को तर करने को जहां आम लोग तरह-तरह के शीतल पेयों का प्रयोग कर रहे हैं, वहीं पानी की तलाश में पशु पक्षी इधर-उधर भटक रहे हैं।
विज्ञापन


कोई पशु-पक्षी नलों की टोंटी से पानी को तलाश रहा, तो कोई चौराहों पर लगे फव्वारों के गोलद्वारों में भरे पानी से प्यास बुझाने का प्रयास कर रहा है। दिन हो या रात गर्मी से लोगों को चैन नहीं मिल रही है। दिन में तपन तो रात में उमस लोगों को परेशान कर रही और बारिश की उम्मीद भी निराशा में बदलती जा रही है।

शुक्रवार को चली पुरवा हवाओं से बनी तेज उमस ने लोगों को पसीने से तरबतर कर दिया। शुक्रवार को तापमान का अधिक तम स्तर 41.0 तथा न्यूनतम 27.0 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार को सुबह से चली पुरवा हवा देर शाम तक चलती रही, जिससे वातावरण में उमस काफी रही। लोग उमस से परेशान रहे।
विज्ञापन


पुरवा हवा के चलने से वातावरण में उमस भरी गर्मी ने लोगों का चैन तो छीना ही साथ ही पसीने से तरबतर कर दिया। दिन भर लोगों को गर्मी से राहत न मिल सकी। शाम के समय भी लोगों को उमस भरी गर्मी ने परेशान किया। खास बात यह है कि उमस से कूलर और पंखे भी पूरी तरह से राहत नहीं दिला पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें