फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यक्रम में युवाओं को सिखाए जाएंगे हुनर

Fri, 09 Jan 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
कौशल विकास मिशन के तहत धर्मशाला रोड पर नि:शुल्क प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ मिशन के जिला समन्वयक संजय कुमार द्वारा किया गया। इस मौके पर केंद्र की प्रबंधक सेवानिवृत्त प्रोफेसर डा. तनवीर फातिमा ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि इस केंद्र के माध्यम से कौशल विकास मिशन के उद्देश्यों को पूरा करते हुए प्रशिक्षुओं को गुणवत्ता परक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि युवाओं को रोजगार पाने के हुनर सिखाने के उद्देश्य चल रहे इस मिशन के तहत युवाओं को बैंकिंग/एकाउंटिंग तथा गारमेंट मेकिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि दोनों ही प्रशिक्षणों के लिए 30-30 युवाओं का चयन किया गया था, जिनका प्रशिक्षण शुरू हुआ है। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण के पूरा होने के बाद अगले प्रशिक्षण के लिए फिर से पात्र युवाओं का चयन किया जाएगा।

इस मौके पर जिला समन्वयक संजय कुमार तथा एमआईएस शशिकांत ने प्रशिक्षुओं के प्रशिक्षण के बारे में जानकारी देते हुए कौशल विकास मिशन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रशिक्षक मनीष गुप्ता और पल्लवी सिंह ने प्रशिक्षण के संबंध में जानकारियां दी। कार्यक्रम का संचालन कर रही दरख्शां ने सभी के प्रति आभार जताया। इससे पहले प्रशिक्षण केंद्र की ओर से अतिथिगणों का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें