फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक संघ टीचरों की समस्याएं सुलझाएगा

Fri, 09 Jan 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की बैठक में संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि बीएसए से मिलकर टीचरों  की समस्याओं का निदान करा दिया गया है। जिले में वर्षों से पदोन्नतियां बाधित थीं, बीएसए द्वारा पहल करते हुए प्रदेश में सर्व प्रथम पदोन्नतियां की गई।
विज्ञापन


बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुनीता त्यागी ने कहा कि टीचरों के हितों की जो भी समस्याएं थी, उनका निस्तारण बीएसए से मिलकर करा दिया गया है। कहा कि वर्ष 09 के बाद एक साथ इतनी बड़ी संख्या में पदोन्नति होना एक गौरव की बात है।

महामंत्री संतोष अग्निहोत्री ने कहा कि मिड-डे मील की कनवर्जन कास्ट अनियमित प्राप्त हो रही है। बीएसए से मिलकर इसका समाधान कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि जनपदीय कार्य समिति ने निर्णय लिया कि उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ जनपद में ब्लाक अध्यक्ष व मंत्री से जनपद स्तर तक प्रत्येक पदाधिकारी एक-एक स्कूल को गोद लेकर आदर्श विद्यालय बनाने का कार्य करेंगे।
विज्ञापन


प्रांतीय महामंत्री से मांग की गई कि जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाध्यापकों की पदोन्नति शासन स्तर से पैरवी करके कराने का कष्ट करें। प्रांतीय महामंत्री योगेश त्यागी ने बताया कि चयन वेतनमान प्राप्त टीचरों को 17,140 का लाभ नहीं मिल रहा है। संगठन प्रयास करके एक दिसंबर को आदेश शासन से जारी करा दिया है।

अब यह लाभ इन सभी टीचरों को प्राप्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रांतीय संगठन ने पदोन्नतियाें के लिए प्रदेश सचिव से अनुमति प्राप्त करके कोर्ट में स्थगन आदेश समाप्त करने के लिए याचिका दायर कर दी है। त्यागी ने बताया कि रोस्टर समाप्त कराने के संबंधित आदेश शीघ्र ही शासन से जारी कर दिया जाएगा।

कहा कि समस्या का समाधान न होने पर 18 फरवरी से सरकार के खिलाफ क्रमिक धरना दिया जाएगा। इस मौके पर सुरेंद्र तिवारी, ईश्वरचंद्र वर्मा, ललित शुक्ला, राजेश वर्मा, अश्वनी मिश्रा, ओमकांत अग्निहोत्री, जंडैल सिंह आदि मौजूद थे। बैठक की अध्यक्षता सुनीता त्यागी ने और संचालन संतोष अग्निहोत्री ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें