फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा को और मजबूती प्रदान करेंगे प्रदेश अध्यक्ष लौटन

विज्ञापन
फोटो-30-पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष लौटन राम निषाद को सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव क - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
चौ. लोटन राम निषाद को सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद जनपद के सपा पदाधिकारियों ने गुरुवार को उनका संडीला में स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष बोले कि समाज को एकजुट करके सपा को और मजबूती प्रदान करने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

लखनऊ में पार्टी कार्यालय पर उनका स्वागत करते हुए सपा पूर्व प्रदेश सचिव संजय कश्यप ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष चौ. लौटन राम निषाद को अखिलेश यादव का चित्र देकर सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जो उन्हें अहम जिम्मेदारी सौंपी है, उससे समाज के लोगों का मनोबल मजबूत हुआ है। कहा कि नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के साथ मिलकर 2022 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार बनाने का काम करेंगे।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने इस दौरान जनपद की स्थितियों को भी जाना । इस दौरान पूर्व सचिव मुकुल सिंह आशा, सपा मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड निवर्तमान अध्यक्ष राम ज्ञान गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें