फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसी 12 को करेंगे चक्का जाम

Sat, 21 Feb 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रांतीय उपाध्यक्ष गणेश शंकर पांडेय ने कहा कि केंद्र सरकार के झूठे वादों और प्रदेश की गिरती कानून व्यवस्था से आम आदमी त्रस्त है।
विज्ञापन


इसके विरोध में 12 मार्च को कार्यकर्ता प्रदर्शन कर चक्का जाम करेंगे। इतना ही नहीं ट्रेनें भी रोकेंगे। आंदोलन को सफल बनाने के लिए कमेटी गठित कर जिम्मेदारी सौंपने के निर्देश जिलाध्यक्ष को दिए।

हरदोई प्रभारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष गणेश शंकर पांडेय, महासचिव डॉ. लाल्ती सिंह और प्रदेश सचिव शबनम पांडेय ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों पर विरोध जताया।
विज्ञापन


उपाध्यक्ष ने कहा कि 12 मार्च को सुबह 12 बजे से शाम चार बजे तक जिला कमेटी के पदाधिकारी राष्ट्रीय राजमार्गों पर चक्का जाम करेंगे। शहर कमेटी के पदाधिकारी रेल रोकेंगे।

महासचिव ने बताया कि केंद्र सरकार कई मुद्दाें पर फेल हो गई है। इनमें भूमि अधिग्रहण के अध्यादेश में बदलाव, फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य न बढ़ाने की घोषणा तथा खाद के दामों में बढ़ोत्तरी करना। मोदी सरकार ने झूठे वादे किए हैं। बताया कि कालाधन अभी तक नहीं आया, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में भारी गिरावट के बावजूद जनता को लाभ नहीं दिया जा रहा।

प्रदेश सचिव ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है, महिलाएं भी सुरक्षित नहीं है, भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है तथा गुंडे व माफियाओं को संरक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन


इन्हीं जन विरोधरी नीतियों के विरोध में चक्का जाम व रेल रोको आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष अजय सिंह, शहर अध्यक्ष शशि भूषण शुक्ला, सुख सागर मिश्र मधुर, नेतम भारतीय, आशू गुप्ता व भुट्टो मियां मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें