फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं की हड़ताल, वादकारी बेहाल

Sat, 21 Feb 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर जिले के अधिवक्ता शुक्रवार को हड़ताल पर रहे। इस कारण अदालतों में कामकाज प्रभावित हुआ। वादकारी भी परेशान रहे।
विज्ञापन


सपा सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश ने 20 फरवरी को प्रदेश व्यापी हड़ताल का आह्वान किया था। शुक्रवार को यहां भी अधिवक्ता हड़ताल पर रहे।

प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया चुनाव के दौरान सपा ने वकीलों के हितों के लिए स्टाइपेंड, बीमा आदि के जो वादे किए थे, उन्हें पूरा नहीं किया।

अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद बाजपेयी तथा महामंत्री कमलेश पांडेय ने बताया कि अधिवक्ताओं के हितों के लिए प्रदेश सरकार तत्काल ठोस कदम उठाए और अधिवक्ताओं का पांच लाख बीमा योजना एवं जूनियर वकीलों को मासिक भत्ता की घोषणाएं लागू की जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें