फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुर देंगे नमामि गंगे को गति

Wed, 08 Jul 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा को अविरल और निर्मल बनाने के साथ स्वच्छ बनाने को भाजपा द्वारा चलाए जा रहे नमामि गंगे अभियान में जिले के पूर्व जिलाध्यक्ष को जिम्मेदारी मिली। पूर्व जिलाध्यक्ष राम बहादुर सिंह को प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य बनाने पर मंगलवार को उन्होंने पत्रकारों से रूबरू होकर गंगा को स्वच्छ बनाने को जिला स्तर पर गंगा वालंटियर्स फोर्स का गठन करने की बात कही।
विज्ञापन


भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राम बहादुर सिंह ने पत्रकारों को बताया कि कमेटी में प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य व अवध क्षेत्र प्रभारी की जिम्मेदारी में फर्रुखाबाद से रायबरेली के मध्य गंगा व रामगंगा नदियों की सफाई व मानीटरिंग का काम दिया गया। जिसको सभी कार्यकर्ता व वरिष्ठ नेताओं के सहयोग से पूरा करेंगे।

कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने हर जिले में 10-10 लोगों को संयोजक मंडल तथा अगस्त तक गंगा के किनारे वाले मंडलों में सात-सात सदस्यों की कमेटी और किनारे के गांवों में पांच-पांच की गंगा वालंटियर्स फोर्स बनेगी। जिनके माध्यम से जन जागरण और समाज जागरण का अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन


अभियान में प्रचार प्रसार, सेमिनार, विचार गोष्ठी के साथ घाटों की कमेटी व घाटों पर बोर्ड लगाकर लोगों से गंगा को स्वच्छ रखने की अपील की जाएगी। नमामि गंगे कमेटी सदस्य व अवध क्षेत्र प्रभारी ने बताया कि बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष व कमेटी में शामिल कैबिनेट मंत्रियों ने 17 अगस्त से 25 अगस्त के बीच घाटों पर पौधरोपण करने के निर्देश दिए, जिसमें से 50 फीसदी पौधेे ऐसे होंगे जिनकी आयु 100 वर्षों की होगी।

बताया कि जिन जिलों से होकर गंगा निकल रही है, वहां के लोगों को नमामि गंगे से जोड़ने पर अधिक जोर दिया जा रहा है। कहा कि मोदी सरकार ने गंगा अभियान में 20 हजार करोड़ रुपये दिए हैं, ताकि सीवरेज का पानी साफ हो, घाटों सौंदर्यीकरण, कूड़ादान, शौचालय निर्माण तथा विद्युत शवदाह गृह बनवाकर साफ सफाई कराई जाएगी।

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, अनोज मिश्रा, संदीप सिंह आदि मौजूद थे। उधर, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्र ने कहा कि गंगा के किनारे के मंडल भरखनी ग्रामीण, बिलग्राम ग्रामीण, सांडी, राघौपुर, मल्लावां से पांच-पांच ग्राम चयनित होंगे। नमामि गंगे अभियान का जिला प्रभारी डा. नरेंद्र सिंह को बनाया गया है। उन्हें निर्देशित किया गया कि वह विस क्षेत्र प्रभारी व मंडल अध्यक्षों से परामर्श कर नाम चयनित करके तीन दिन के अंदर भेंजे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें