गोपामऊ। कचनारी गांव में बछड़े पर मंगलवार रात जंगली जानवर ने हमला कर दिया। तेंदुआ की आशंका से ग्रामीणों में दहशत है। वन विभाग की टीम ने पग चिह्नों की जांच की। पग चिह्न के आधार पर तेंदुआ होने से इन्कार किया। बताया कि किसी छोटे जानवर के पग चिह्न हैं।
वन रेंज पिहानी के कचनारी गांव में बछड़े पर जंगली जानवर के हमले से रामबक्श जाग गए। बताया कि कोई जंगली जानवर बछड़े को दबोचे था। डंडा लेकर दौड़ाने पर जानवर झाड़ियों में भाग गया। बताया कि जानवर तेंदुआ जैसा दिखाई दिया। प्रधान सोनपाल की सूचना पर पिहानी रेंज के कर्मचारियों ने मौके का जायजा लिया। डिप्टी रेंजर नरेंद्र वर्मा ने बताया कि पग चिह्न किसी छोटे जानवर के हैं। वन दरोगा आशीष पाल, जयराम, जय करन ने पग चिह्नों की तलाश की। टीम ने ग्रामीणों को सतर्क और बच्चों व मवेशियों को अकेले न छोड़ने की सलाह दी।