फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पत्नी ने पुत्र को दिया जन्म, पति को थी पुत्र जीजा का होने की शंका, फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियावां। थाना क्षेत्र के एक गांव में उत्तर दिशा स्थित खेत में लगे कटहल के पेड़ में मजदूर का शव मंगलवार सुबह फंदे से लटका मिला। 15 दिन पहले युवक की पत्नी ने पुत्र को जन्म दिया था। युवक को शंका थी कि पुत्र उसका नहीं है। सोमवार को उसका साढ़ू उसे ससुराल ले गया था। इसके बाद उसका शव मंगलवार सुबह फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक (24) खेती करता था। उसकी ससुराल टड़ियावां थाना क्षेत्र के एक गांव में है। 30 अप्रैल 2025 को उसकी शादी हुई थी। मां और चाचा ने बताया कि युवक की पत्नी पिछले कुछ समय से मायके में है। 15 दिन पहले टड़ियावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उसका प्रसव हुआ था। उसने पुत्र को जन्म दिया था। युवक का कहना था कि शादी के बाद इतनी जल्दी बच्चे का जन्म नहीं हो सकता। उसे शंका थी कि पत्नी के संबंध उसके जीजा से हैं। पुत्र भी जीजा से होने की आशंका थी। यही वजह थी कि पुत्र होने के बाद भी वह ससुराल नहीं गया। मां ने बताया कि साढू सोमवार सुबह युवक को अपने साथ ससुराल ले गया था।
इसके बाद मंगलवार सुबह युवक का शव फंदे से लटका मिला। मां और चाचा ने साढू पर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। थानाध्यक्ष वीर बहादुर सिंह ने बताया कि युवक के फंदा लगा लेने की जानकारी मिली है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने अभी आरोपों को लेकर कोई लिखित शिकायत नहीं दी है। अगर शिकायत मिलेगी तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें