फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

--पत्नी ने नहीं दी चाय, तो पति ने खुद को तमंचे से मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेेत्र के ग्राम लालपुर में शुक्रवार दोपहर पत्नी के चाय न देने से नाराज युवक ने खुद को तमंचे से गोली मार ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव उसके ही बाग में पड़ा मिला।
विज्ञापन

टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम एयारी निवासी दिनेश (40) पुत्र मुन्नालाल किसान था। पड़ोसी गांव लालपुर में उसका यूकेलिप्टस का बाग है। शुक्रवार दोपहर लगभग दो बजे दिनेश ने बाग में जाकर तमंचे से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी परिजनों के साथ ही पुलिस को भी दी।
टड़ियावां के प्रभारी निरीक्षक एसपी उपाध्याय, अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र प्रताप सिंह, सीओ सदर एसआर कुशवाहा ने मृतक के पिता मुन्नालाल और पत्नी मुन्नी से जानकारी ली। मृतक की पत्नी मुन्नी ने बताया कि शुक्रवार दोपहर दिनेश ने घर में चाय मांगी थी, लेकिन वह घरेलू कार्य कर रही थी। इसको लेकर दंपति के बीच विवाद हो गया और गुस्से में दिनेश घर से निकल गया। कुछ देर बाद उसने गोली मारकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक इकलौता पुत्र था। उसके परिवार में तीन पुत्र और एक पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें