फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ताजिया देखने पति के साथ जा रही पत्नी की हादसे में मौत

विज्ञापन
फोटो- 22- शबीना। फाइल फोटो
विज्ञापन
हरदोई। मझिला थाना क्षेत्र में पांडेयतारा गांव के पास बृहस्पतिवार रात दो बाइकों की टक्कर हो गई। एक बाइक पर पति के साथ जा रही पत्नी टक्कर लगने के कारण सिर के बल सड़क पर गिर गईं। मेडिकल कॉलेज में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। दूसरा बाइक सवार मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

चठिया धनवार निवासी एहसान फेरी लगाकर घरेलू सामान बेचते हैं। उनकी ससुराल माधौगंज नगर के मोहल्ला चिंकैया अंबेडकरनगर में है। एहसान ने बताया कि बृस्पतिवार को पत्नी शबीना (35) के साथ बाइक से ससुराल ताजिया देखने जा रहे थे। गांव से कुछ ही दूर पांडेयतारा के पास सामने से आ रही बाइक अनियंत्रित होकर उनकी बाइक से टकरा गई। टक्कर लगने से बाइक पर पीछे बैठीं शबीना सड़क पर गिर गईं। सिर में गंभीर चोट आने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका के तीन पुत्रियां हैं। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तमड प्रकाश सिंह ने बताया कि परिजन से शिकायत लेकर दूसरी बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें