फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: शिकायतें सुनने के दौरान ही एसपी ने जनसुनवाई अधिकारी को कर दिया निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जनसुनवाई में लापरवाही करने पर एसपी अशोक कुमार मीणा ने टड़ियावां थाने में तैनात दरोगा को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक बृहस्पतिवार को अपने कार्यालय में जनसुनवाई कर रहे थे। इसी दौरान टड़ियावां थाना क्षेत्र निवासी एक शख्स उनके पास शिकायत लेकर पहुंचा। बताया कि उसने टड़ियावां थाने में जनसुनवाई के दौरान शिकायत की थी। शिकायत पर कार्रवाई करना तो दूर कोई जांच तक नहीं हुई। इस पर एसपी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये टड़ियावां के जनसुनवाई अधिकारी राजू प्रसाद से संबंधित व्यक्ति की शिकायत के बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन

इस पर जनसुनवाई अधिकारी कोई सटीक जवाब नहीं दे पाए। इस पर एसपी ने उन्हें जनसुनवाई के दौरान ही निलंबित कर दिया। साथ ही विभागीय जांच के भी आदेश दिए। एसपी अशोक कुमार मीणा ने कहा कि पुलिस कर्मी अपने कर्तव्यों के प्रति पूरी ईमानदारी और कर्मठता से काम करें। अन्यथा की स्थिति में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें