फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले कहां काम करते थे, जवाब आया अमरीका

Thu, 10 Nov 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
झाड़ू
विज्ञापन
हरदोई नगर पालिका सदर में रिक्त सफाईकर्मचारी के पदों पर भर्ती होने को लेकर आवेदकों का साक्षात्कार बुधवार को भी जारी रहा। चयन समिति के पदाधिकारियों ने आवेदकों से प्रशभन पूछकर उनकी बैद्धिक क्षमता परखी। अन्य नगर पालिकाओं की भांति ही नगर पालिका सदर से भी रिक्त 28 पदों के लिए आवेदन मंागे गए थे। जिसमें 6600 से अधिक आवेदन आए। जिनके साक्षात्कार सात नवंबर से जारी हैं। बुधवार को भी साक्षात्कार जारी रहा।
विज्ञापन


चयन समिति ने आवेदकों से प्रश्न पूछ कर उनको अंक दिए। साक्षात्कार के दौरान एक समय ऐसा भी आया कि समिति हंसे बिना रह सकी। समिति में शामिल उपजिलाधिकारी सर्वेश गुप्ता ने आवेदक से पूछा कि इससे पहले कहां काम किया उसने बताया अमरीता। लेकिन उसके बताने के ढंग से सभी को उसका जवाब अमेरिका सुनाई दिया। जिसके बाद चयन समिति पदाधिकारी हंसे बिना नहीं रह सके। उनका तपाक से यही कहना था कि अमेरिका में काम कर चुके तो यहां नहीं कर पाओंगे। जिस पर उसने दोबारा जब बताया कि अमेरिका नहीं साहब अमरिता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें