हरदोई। मायके से पत्नी के न आने से आहत युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी।
सुरसा थाना क्षेत्र के मन्नापुरवा निवासी पिंटू (24) दो भाइयों में बड़ा था और कानपुर में रहकर मजदूरी करता था। परिजनों ने बताया कि इन दिनों पिंटू दिवाली पर घर आया था। पिंटू की पत्नी सुनीता नौ माह से एक पुत्र के साथ मायके बिलग्राम के तरौली में रह रही है। पिंटू दिवाली पर पत्नी को विदा कराने के लिए तरौली गया, लेकिन वह साथ आने के लिए तैयार न हुई।
परिजनों का आरोप है कि इसी से आहत पिंटू शनिवार को घर से निकल गया। गांव के बाहर खेत पर मफलर से उसका शव फंदे पर लटकता मिला। थाना प्रभारी अनेक पाल सिंह ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद ही आगे कुछ कहा जाएगा।