फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: धूप ने दिखाए तेवर तो पारे ने लगाई छलांग

Thu, 08 May 2025 11:21 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-19- सिनेमा रोड पर धूप में छाता लेकर जाती युवतियां। संवाद
विज्ञापन

- अधिकतम एक डिग्री, न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की वृद्धि
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। आसमान साफ होते ही धूप ने तेवर दिखा दिए। चटख धूप की वजह से सुबह से ही गर्मी का अहसास होने लगा। एक बार फिर से तापमान 38 डिग्री के पार पहुंच गया है। गर्मी के कारण न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है और दो डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। सुबह से गर्मी होने की वजह से लोग राहत के लिए छांव ढूंढते नजर आए।
बीते कुछ दिनों से बादलों की वजह से गर्मी कम हो रही थी, लेकिन अब तेज धूप की वजह से गर्मी ने तेवर दिखा दिए। इसके चलते लोगों ने घरों में कूलर, पंखों और एसी का सहारा ले रहे हैं। चुभन भरी धूप ने लोगों को आने वाली गर्मी का अंदेशा भी करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन में तेज गर्म हवाओं ने लू का अहसास कराया। दिन में तेज धूप से लोग काफी परेशान नजर आए और गर्मी से बचाव के इंतजाम करते दिखे। मौसम वेधशाला के अनुसार बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री की बढ़त दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान दो डिग्री की वृद्धि के साथ 24.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। आसमान में कुछ देर बादल रहे लेकिन इससे गर्मी पर कोई असर नहीं पड़ा। 8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं ने लू का अहसास कराया। आद्रता सुबह 64 फीसदी और शाम को 48 फीसदी दर्ज की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें