स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में सर्वर से कनेक्टिविटी न
मिलने बैंकिंग कामकाज करीब तीन घंटे तक ठप रहा, जिससे शाखा परिसर में बड़ी
संख्या में ग्राहकों की लाइन लग गई। कामकाज शुरू न हो पाने के कारण
ग्राहकों के आने का सिलसिला जारी रहने के साथ ही कनेक्टिविटी के इंतजार में
ग्राहकों का जमघट लगता गया।
आलम यह हुआ अब कनेक्टिविटी आ रही, तब आ रही
के इंतजार में शाखा परिसर में बैठे रहने की जगह तो दूर खड़े होने के लिए
भी स्थान नहीं रह गया तो ग्राहकों का धैैर्य जवाब दे गया और वे गुस्से में
व्यवस्था को कोसने लगे।
उधर, प्रात: करीब 10 बजे से डिसकनेक्ट हुए सिस्टम
वापस कनेक्ट न होने से बैंक अधिकारियों के भी हाथ पांव फूलने के साथ ही
भीड़ के चलते दिक्कतें बढ़ने लगी। ऐसे में बैंक अफसरों ने प्रवेश गेट को
बंद कराकर माहौल को नियंत्रित कर तकनीकी दिक्कतों को दूर कराने के लिए
प्रयास तेज किए।
करीब तीन घंटों बाद अपराह्न एक बजे जब कनेक्टिविटी मिली,
तब कहीं जाकर कामकाज शुरू हुआ। इस बीच तमाम लोग गेट बंद होने के कारण
वापस चले गए। मुख्य शाखा प्रबंधक हरीराम पांडेय ने बताया कि तीन घंटों तक
कनेक्टिविटी फेल रहने से ग्राहकों के साथ कर्मी भी परेशान रहे। जानकारी
अफसरों को दी गई है।