फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: गिरवी रखे जेवर छुड़ाने जा रहे युवक के रुपये रास्ते में गिरे तो गढ़ दी लूट की कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। गिरवी रखे जेवर छुड़ाने जा रहे युवक के लगभग 80 हजार रुपये रास्ते में गिर गए। घर में डांट पड़ने के डर से युवक ने परिजनों को लूट की सूचना दे दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की तो संदेह हुआ। इसके बाद युवक ने सही बात बता दी। पुलिस ने झूठी सूचना दिए जाने के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया है। शांतिभंग की आशंका में उसका चालान भी कर दिया।
विज्ञापन

बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के बरखेरा निवासी गजेंद्र सिंह खेती करता है। पुलिस के मुताबिक गजेंद्र के चाचा महेंद्र पाल सिंह ने बृहस्पतिवार को गेहूं बेचे थे। इससे उन्हें 1.20 लाख रुपये मिले थे। खेती के काम में रुपयों की जरूरत होने पर उन्होंने कुछ जेवर शहर में सिनेमा रोड स्थित एक ज्वेलर्स के यहां गिरवी रखे थे। शुक्रवार को उन्होंने गजेंद्र को 80 हजार रुपये देकर जेवर छुड़ाकर लाने को कहा। बाइक से निकले गजेंद्र ने इन्हीं में से 60 रुपये का पेट्रोल बाइक में डलवाया।
इसके बाद सकतपुर स्थित खाद बीज की दुकान पर बकायेदारी के 6600 रुपये जमा किए। फिर हरदोई जाने को निकला लेकिन रास्ते में उसके सारे रुपये किसी तरह गिर गए। इसका पता चलने पर गजेंद्र घबरा गया। गजेंद्र इधर-उधर घूमकर रात होने का इंतजार करता रहा। रात होने पर उसने अपने भाई सुशील सिंह को फोन कर रद्धेपुरवा रोड पर निर्माणाधीन बाईपास के निकट लूट हो जाने की सूचना दी।
विज्ञापन

इस पर सुशील ने पुलिस को अवगत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। लूट जैसी कोई घटना का सुराग न मिलने पर गजेंद्र से पूछताछ की गई। कुछ दी देर में उसने सच्चाई बता दी। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि रुपये गिरने पर घरवालों की डांट के डर से उसने लूट की कहानी गढ़ी थी। झूठी सूचना देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें