फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: जब दर्ज हो गई एफआईआर तब अधूरा काम पूरा कराने को पकड़ी रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। टोडरपुर ग्राम पंचायत में अधूरे काम पर 27 लाख रुपये का भुगतान होने के मामले में एफआईआर दर्ज हो चुकी है। एफआईआर में ग्राम प्रधान और सचिव को नामजद किया गया है। एफआईआर होने के बाद अब अधूरे कामों को रफ्तार से पूरा कराया जा रहा है।
विज्ञापन

टोडरपुर ग्राम पंचायत में तीन अधूरे कामों पर लगभग 27 लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया था। पूरे मामले की जांच कराई गई थी। जांच में पता चला था कि जितने रुपये का भुगतान कर दिया गया है उतना काम मौके पर नहीं हुआ है। जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार की जांच रिपोर्ट के मुताबिक आरआरसी के निर्माण के लिए आठ लाख, 12 हजार, 562 रुपये का भुगतान किया गया है। मौके पर काम अधूरा मिला था। 22 अगस्त को निरीक्षण के दौरान आरआरसी की पीछे की दीवार में 20 रद्दा चिनाई हुई थी। बाकी दरवाजे स्तर तक बनी हुई थी। मौके पर काम बंद मिला था।
इसके अलावा अंत्येष्टि स्थल के निर्माण के लिए 24.36 लाख रुपये स्वीकृत हुए थे। जून में ही 12.30 लाख रुपये का भुगतान विभिन्न फर्माें को कर दिया गया था। निरीक्षण में मौके पर दो साइड में नींव में चार रद्दा ईंट की चिनाई का काम हुआ था। यहां भी आहरित बजट के सापेक्ष काम नहीं मिला था। इसी तरह पंचायत लर्निंग सेंटर के निर्माण के लिए सितंबर 2024 में ही भुगतान कर दिया गया था। कुल 6.86 हजार रुपये का भुगतान हुआ था।
विज्ञापन

इसके सापेक्ष भी मौके पर कार्य नहीं मिला था। 24 अगस्त को एडीओ पंचायत ध्रुव कुमार ने ग्राम प्रधान श्याम बाबू त्रिवेदी और ग्राम सचिव कौशलेंद्र राजपूत के खिलाफ रिपोर्ट बेहटा गोकुल थाने में दर्ज कराई थी। मामला दर्ज होने के बाद अधूरे पड़े कामों को रफ्तार से पूरा किया जा रहा है। विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि रात दिन काम कर आरआरसी का निर्माण लगभग अंतिम चरण में पहुंचा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें