फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ज्ञापन लेने नहीं आए अफसर तो भाकियू कार्यकर्ताओं ने बंद कर दिया तहसील का गेट

विज्ञापन
विज्ञापन
संडीला। भारतीय किसान यूनियन (भानू) के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को नई तहसील परिसर में धरना दिया। नाराज कार्यकर्ताओं ने कुछ देर के लिए तहसील गेट बंद कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। हंगामे की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। एडीएम के आश्वासन पर कार्यकर्ता शांत हो गए।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह के नेतृ़त्व में कर्यकर्ताओं ने नौ सूत्रीय मांगों को लेकर सुबह से ही तहसील परिसर पहुंचना शुरू कर दिया था। मौके पर किसी अधिकारी के ज्ञापन लेने न पहुंचने से नाराज कार्यकर्ताओं ने तहसील का गेट बंद कर दिया। आधे घंटे बाद गेट खोल दिया और फिर धरना स्थल पर बैठ गए। इसी बीच एडीएम प्रफुल्ल त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी एमपी सिंह , सीओ संतोष कुमार सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नारायणी भाटिया धरना स्थल पर पहुंचीं। कार्यकर्ताओं से बातचीत की और समस्याओं का निस्तारण कराने का आश्वासन देकर धरना खत्म करा दिया। धरने के दौरान र्कावाहक जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह, मीडिया प्रभारी अमित सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



यह कर रहे थे मांग

ग्राम सोम में जलभराव की समस्या दूर कराई जाए

जर्जर मार्गाें की मरम्मत कराई जाए
यूपीसीडा की भूमि पर किए गए कब्जे हटवाए जाएं
किसानों की भूमि से अवैध कब्जे हटवाए जाएं

संगठन के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह पर दर्ज मामले वापस लिए जाएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें