फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सरकारी भूमि पर यूकेलिप्टस लगाने पर जताई आपत्ति तो खंड प्रभारी को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र स्थित राजकीय ऊसर सुधार प्रक्षेत्र जैतपुर में खंड प्रभारी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। सरकारी जमीन पर यूकेलिप्टस का पौधा लगाने से मना करने पर पिटाई के साथ ही सरकारी अभिलेख भी फाड़ डाले। खंड प्रभारी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

राजकीय ऊसर सुधार प्रक्षेत्र के खंड प्रभारी नीरज राठौर ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि बिरहाना निवासी कल्लू अपने दो बेटों के साथ कृषि फार्म की भूमि पर कब्जा करने के लिए यूकेलिप्टस के पौधे लगा रहा था। 20 अगस्त को खंड प्रभारी ने यूपी 112 पर इसकी सूचना दी थी। इसके बाद भी कल्लू ने पौधे नहीं हटाए। शुक्रवार शाम नीरज ने कल्लू से पौधे हटाने को कहा।
इस पर कल्लू ने गाली-गलौज कर लाठी-डंडों से मारा पीटा और कृषि फार्म का नक्शा फाड़ डाला। जान से मारने की धमकी भी दी। प्रभारी निरीक्षक मार्कंडेय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें