फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी पर फेंकी गर्म दाल तो पत्नी ने मार दी ईंट, पति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बघौली। ग्राम बरवा सरसंड में पति के गर्म दाल फेंकने से नाराज पत्नी ने ईंट मार दी। ईंट सिर में लगने से पति की मौत हो गई। पुलिस ने पत्नी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम बरवा सरसंड निवासी पप्पू (35) खेती करता था। शुक्रवार की रात वह घर में बैठकर खाना खा रहा था। इसी दौरान उसने पत्नी निर्मला से खाने में दाल मांगी। पत्नी ने उसे दाल दी। दाल गर्म होने के कारण पप्पू की जीभ जल गई। इससे नाराज होकर पप्पू ने दाल निर्मला के ऊपर फेंक दी। दाल फेंके जाने से नाराज निर्मला ने पास ही पड़ी ईट पप्पू के सिर पर मार दी।
इससे पप्पू गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर पास स्थित मकान में रहने वाले पप्पू के पिता बेचेलाल मौके पर पहुंच और ग्रामीणों को भी घटना की जानकारी दी। ग्रामीणों की मदद से एंबुुलेंस बुलाई गई और परिजन पप्पू को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।
विज्ञापन

यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के साथ ही पत्नी निर्मला को भी हिरासत में ले लिया। बघौली के प्रभारी निरीक्षक सुुुभाष चंद्र सरोज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पिता बेचेलाल की तहरीर पर निर्मला के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज की गई है। परिवार में दो पुत्र और एक पुत्री भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें