फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पत्नी मायके से साथ न आई तो युवक ने खा लिया जहर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। वैवाहिक वर्षगांठ पर ससुराल गए युवक ने शुक्रवार को जहर खा लिया। मेडिकल कॉलेज में उसे मृत घोषित कर दिया गया। दो माह से मायके में रह रही पत्नी के साथ आने से इन्कार करने के कारण जहर खाए जाने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के छिबरामऊ निवासी अंकित शुक्ला (26) खेती करता था। उसकी ससुराल अरवल थाना क्षेत्र के श्रीमऊ गांव में है। दो माह से उसकी पत्नी अनुराधा बेटी सृष्टि के साथ अपने मायके में रह रही है। बीती 20 मई को अंकित और अनुराधा की शादी की वर्षगांठ थी। इस मौके पर अंकित ससुराल श्रीमऊ गया था। भाई हिमांशु के मुताबिक शुक्रवार को अंकित ने अनुराधा से साथ में घर चलने को कहा। अनुराधा ने फिलहाल जाने से मना कर दिया। इसके बाद अंकित ने जहर खा लिया और श्रीमऊ से बिलग्राम आ गया।
बिलग्राम चौराहे पर अंकित एक दुकान पर बैठा था। इसी बीच हिमांशु भी उसी दुकान पर पहुंच गया। अंकित की वहीं तबीयत बिगड़ गई तो वह उसे सीएचसी ले गया। इसी दौरान अंकित ने जहर खा लेने की बात बताई। गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में अंकित को मृत घाेषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें