फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: शराब पीने से रोकने पर पत्नी को पीट छप्पर में आग लगाई फिर साड़ी से फंदा लगाकर दे दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियावां। शराब पीने से मना करने पर नाराज युवक ने चचरहिया गांव में पत्नी के साथ मारपीट कर घर में आग लगा दी। इसके बाद तोड़फोड़ कर गृहस्थी का सामान घर के बाहर फेंक दिया। पत्नी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया। इस सबके बाद युवक ने पत्नी की साड़ी से कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन

चचरहिया निवासी मनीष कुमार (35) खेती करते थे। पत्नी पूनम के मुताबिक मनीष शराब का आदी था। सोमवार शाम से ही मनीष शराब पीने लगा तो पूनम ने मना किया। इससे नाराज होकर मनीष ने पूनम की पिटाई कर दी। इस पर पूनम अपने बच्चों को लेकर पड़ोस में ही अपने देवर के घर चली गई। इसके बाद मनीष ने घर में रखे बक्से और गृहस्थी का सामान बाहर फेंक दिया और छप्पर में आग लगा दी। आसपास के ग्रामीणों और परिजनों ने आग बुझाई। घटना की जानकारी पूनम ने यूपी 112 को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस पूनम और मनीष को समझाकर चली गई। इसके बाद मनीष अपने घर चला गया, जबकि पत्नी डर की वजह से देवरानी रूबी के घर सोने चली गई। मंगलवार सुबह पूनम घर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। इस पर अपने देवर रजनीश को सूचना दी। घर के अंदर जाकर देखा तो मनीष का शव साड़ी के फंदे से लटक रहा था। जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष बालेंद्र मिश्रा ने बताया कि मनीष ने शराब के नशे में पत्नी से मारपीट की थी। इसके बाद उसने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें