फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से पांच किसानों की गेहूं की फसल जली

विज्ञापन
विज्ञापन
बघौली/बिलग्राम। बघौली और बिलग्राम क्षेत्र में आग से पांच किसानों की 12 बीघा गेहूूं की फसल जलकर राख हो गई। फायर ब्रिगेड के न पहुंचने पर ग्रामीणों ने निजी संसाधनों से मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

बघौली क्षेत्र के ग्राम अहरी निवासी रामदास शनिवार को दोपहर यूकेलिप्टस के पत्ते जला रहा था। इसी दौरान बाग से निकली चिंगारी पड़ोस के गेहूं के खेत में जा गिरी, जिससे आग भड़क उठी।
कुछ ही देर में आग ने आसपास के कई खेतों को चपेट में ले लिया। आग लगने से गांव में अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना देकर निजी संसाधनों से आग पर काबू पाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक आग से रमेश की चार बीघा, रामदास की तीन बीघा, विष्णु की दो बीघा व रामनारायण की तीन बीघा फसल जलकर राख हो चुकी थी।
पीड़ितों ने आग की सूचना राजस्व विभाग व पुलिस को दी। एसओ सोमपाल गंगवार ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी। वहीं, बिलग्राम क्षेत्र के कटरी छिबरामऊ निवासी पोहप के खेत में दोपहर में अचानक आग लग गई।
विज्ञापन

खेत के पड़ोस में गेहूं काट रहे ग्रामीणों ने पंपिंग सेट से आग पर काबू पाया। तब तक करीब पांच बीघा फसल जलकर खाक हो चुकी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें