फोटो-14-प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि के लिए महाराज सिंह पार्क में लगे शिविर में आ
- फोटो : HARDOI
हरदोई में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से स्ट्रीट वेंडर्स को लाभान्वित करने के लिए शनिवार को महाराज सिंह पार्क में कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में नगर पालिका ईओ रविशंकर शुक्ल को 20 स्ट्रीट वेंडर्स ने आवेदन दिए।
नगर पालिका ईओ रविशंकर शुक्ल ने कहा कि शहर के अधिक से अधिक वेंडर्स को इस योजना से लाभान्वित करने के लिए उन्हें सभासदों के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। अब कैंप के माध्यम से उन्हें आवेदन पत्र उपलब्ध कराए जा रहे हैं और इसे भरने का तरीका भी बताया जा रहा है।
नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा वेंडर्स के रजिस्ट्रेशन के साथ-साथ उन्हें प्रमाण पत्र भी दिया गया। उनके पीएम स्वनिधि योजना के तहत आत्मनिर्भर बनाने के साथ प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई लोन योजना के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की जानकारी भी दी गई। इस मौके पर सभासद मनोज त्रिवेदी मौजूद रहे।