फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेल्डिंग गैस सिलेंडर फटा, तीन घायल

Fri, 04 Dec 2015 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के अस्पताल रोड़ स्थित एक वर्कशाप के बाहर रखा गैस वेल्डिंग सिलेंडर तेज धमाके साथ फट गया। इससे उसकी चपेट में आने से तीन लोग घायल हो गए। एक की हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। सिलेंडर के टुकड़े दूर दूर तक जा गिरे। घटना से अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के अस्पताल रोड पर तृप्ति वर्कशाप के बाहर विक्की (22) पुत्र कयूम निवासी पुलिस लाइन के सामने सिविल लाइन और शानू (25) पुत्र फारूक निवासी रेलवेगंज मिल कर गैस वेल्डिंग का कार्य करते है। गुरुवार को उनकी दुकान पर पाली थाना क्षेत्र के ग्राम गोहाना निवासी संजेश (28) पुत्र ओम प्रकाश अपनी गाड़ी को ठीक कराने आया था।

 वह गैस वेल्डिंग के सिलेंडर के पास खड़ा होकर अपने भाई के आने का इंतजार कर रहा था। वहीं विक्की व शानू वेल्डिंग कर रहे थे। अचानक गैस सिलेंडर तेज धमाके साथ फट गया। इससे उसके टुकड़े पास खड़े संजेश के सिर पर जा लगे। इससे वह लहूलुहान हो गया। इसके साथ ही शानू के हाथ में टुकड़े लगे। घटना में विक्की भी घायल हो गया। तेज धमाके से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


घायलाें को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर संजेश की हालत गंभीर होने पर लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर कोतवाल नागेश मिश्र मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की। उन्होंने बताया कि यह एक हादसा था।

तेज धमाके से आसपास के लोग सहमे
हरदोई। घटनास्थल के पास ही जिला अस्पताल है। अस्पताल गेट के आस पास भारी भीड़ रहती है। धमाका इतना तेज था कि आसपास के लोग सहम गए और दुकान के आस पास के लोगों में भगदड़ मच गई।

दूर तक जा गिरे सिलेंडर के टुकड़े
हरदोई। गैस सिलेंडर में धमाका होने से उसके परखच्चे उड़ गए। उसके टुकड़े आस पास काफी दूर तक जा गिरे। एक टुकड़ा बच्चा वार्ड परिसर तक पहुंच गया। टुकड़े गिरने से वार्ड परिसर में बैठे मरीजों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें