फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यमंत्री का फूल मालाओं से स्वागत

Sun, 11 Jan 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
सूबे के राज्यमंत्री जुगुल किशोर बाल्मीकि का शनिवार की रात स्वागत किया गया। पंचायती राज विभाग चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी (सफाई कर्मी) संघ के पदाधिकारियों ने बरेली से लखनऊ जाते समय हरदोई रेलवे स्टेशन पर अभिनंदन किया। साथ ही सफाई कर्मियों की मांगों और समस्याओं से भी अवगत कराया।
विज्ञापन


सूबे में राज्य सफाई कर्मी आयोग अध्यक्ष/राज्यमंत्री जुगुल किशोर बाल्मीकि शनिवार को बरेली से लखनऊ ट्रेन से वापस आ रहे थे। जिले से होकर गुजरने की जानकारी पंचायती राज विभाग चतुर्थ श्रेणी (सफाई कर्मी) संघ के पदाधिकारियों को मिली तो जिलाध्यक्ष समेत तमाम पदाधिकारी और पालिका के सफाई कर्मी और संघ सदस्य स्टेशन पहुंचे और राज्यमंत्री का फूल मालाओं से लादकर अभिवादन किया।

राज्यमंत्री जोरदार स्वागत देखकर काफी गदगद हुए। उन्होंने सफाई कर्मियों की समस्याओं का निस्तारण कराने का भरोसा जताया। जिलाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि राज्य सफाई कर्मी आयोग अध्यक्ष/राज्य मंत्री ने सफाई कर्मियों की समस्याओं का निस्तारण प्रमुखता से कराया और सफाई कर्मियों को शासन की घोषणा के अनुसार नियमित भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें