सूबे के राज्यमंत्री जुगुल किशोर बाल्मीकि का शनिवार
की रात स्वागत किया गया। पंचायती राज विभाग चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी (सफाई
कर्मी) संघ के पदाधिकारियों ने बरेली से लखनऊ जाते समय हरदोई रेलवे स्टेशन
पर अभिनंदन किया। साथ ही सफाई कर्मियों की मांगों और समस्याओं से भी अवगत
कराया।
सूबे में राज्य सफाई कर्मी आयोग अध्यक्ष/राज्यमंत्री जुगुल किशोर
बाल्मीकि शनिवार को बरेली से लखनऊ ट्रेन से वापस आ रहे थे। जिले से होकर
गुजरने की जानकारी पंचायती राज विभाग चतुर्थ श्रेणी (सफाई कर्मी) संघ के
पदाधिकारियों को मिली तो जिलाध्यक्ष समेत तमाम पदाधिकारी और पालिका के सफाई
कर्मी और संघ सदस्य स्टेशन पहुंचे और राज्यमंत्री का फूल मालाओं से लादकर
अभिवादन किया।
राज्यमंत्री जोरदार स्वागत देखकर काफी गदगद हुए। उन्होंने
सफाई कर्मियों की समस्याओं का निस्तारण कराने का भरोसा जताया। जिलाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि राज्य सफाई कर्मी आयोग अध्यक्ष/राज्य
मंत्री ने सफाई कर्मियों की समस्याओं का निस्तारण प्रमुखता से कराया और
सफाई कर्मियों को शासन की घोषणा के अनुसार नियमित भी किया है।