फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वजन दिवस के टिप्स लेंगे कर्मी

Tue, 01 Sep 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
अतिकुपोषित बच्चों को चिह्नित करने के लिए सात और 10 सितंबर को होेने वाले वजन दिवस के लिए सेक्टर और ग्राम प्रभारियों को अब प्रशिक्षण दिया जाएगा। वजन दिवस की निगरानी करने के लिए जनपद में कुल 1279 सेक्टर व ग्राम और वार्ड प्रभारियों को नियुक्त किया गया। जिनको ब्लाकवार दो पारियों में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन


मंगलवार को प्रथम चरण में चयनित विकास खंडों के प्रभारियों का प्रशिक्षण रसखान प्रेक्षागृह में होगा। शासन ने अतिकुपोषित बच्चों को चिह्नित करने के लिए सूबे में वजन दिवस मनाकर सभी शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों का वजन कराया जा रहा है। वजन दिवस सात व 10 सितंबर को दो चरणों में मनाया जाएगा।

जिसको लेकर जिले की 20 परियोजनाओं को आधे-आधे दो चरणों में बांट दिया गया। दिया। प्रथम चरण में सात सितंबर को विकास खंड संडीला, कछौना, बेहंदर, सुरसा, हरियावां, टड़ियावां, शाहाबाद, माधौगंज, सांडी एवं भरखनी के आंगनबाड़ी केेंद्रों पर वजन कराया जाएगा, जबकि 10 सितंबर को विकास खंड भरावन, कोथावां, अहिरोरी, बावन, पिहानी, टोडरपुर, मल्लावां, बिलग्राम, हरपालपुर और शहर के आंगनबाड़ी केंद्रों पर वजन कराया जाएगा।
विज्ञापन


वजन दिवस की निगरानी को गांवाें को गोद लेने वाले अफसर और डॉक्टर को सेक्टर प्रभारी व सीडीपीओ व सुपरवाइजर, एएनएम तथा प्रधान को ग्राम व वार्ड प्रभारी नियुक्त किया गया। इसमें 191 सेक्टर 1156 ग्राम और वार्ड प्रभारी बनाए गए हैं। जिनको ही अब प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण का आयोजन भी चरणवार रसखान प्रेक्षागृह में दो पारियों में होगा।

जिसमें मंगलवार एक सितंबर को प्रथम चरण के 10 विकास खंडों के एक से 281 नंबर तक ग्राम सभा प्रभारी और एक से 52 नंबर तक सेक्टर प्रभारियों को प्रथम पाली में प्रशिक्षण दिया जाएगा, जबकि 282 नंबर से 579 नंबर तक के ग्राम प्रभारी और 53 से 103 नंबर तक सेक्टर प्रभारी को द्वितीय पाली में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

जबकि तीन सितंबर को द्वितीय चरण में विकास खंडों में प्रथम पाली में 580 से 866 नंबर तक ग्राम प्रभारी तथा 104 से 151 नंबर तक सेक्टर प्रभारी को प्रथम पाली में तथा 867 से 1156 नंबर तक ग्राम सभा प्रभारी को द्वितीय चरण में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इसके अलावा 152 से 191 तक सेक्टर प्रभारी को द्वितीय चरण में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस बाबत जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रकाश कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण की तैयारियां पूरी हो गई हैं और मंगलवार और गुरुवार को निर्धारित दिवस पर प्रशिक्षण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें