रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के क्षेत्रीय अध्यक्ष
के सेवानिवृत्त होने पर सोमवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस
दौरान पदाधिकारियों ने उन्हें चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया।
सेवानिवृत्त
हुए रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के क्षेत्रीय अध्यक्ष हरिओम पांडेय के
कार्यकाल की सराहना की गई। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय प्रबंधक सहित सहायक
क्षेत्रीय प्रबंधक वित्त एवं सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने सेवानिवृत्त हुए
क्षेत्रीय अध्यक्ष के बेहतर भविष्य की कामना करते हुए उनके कार्याें की
चर्चा की।
क्षेत्रीय मंत्री विनोद मिश्र के निर्देशन में शाखाओं के अध्यक्ष
एवं मंत्रियों ने माल्यार्पण किया और चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित
किया। इस मौके पर शाखा अध्यक्ष जितेंद्र बहादुर, शाखाध्यक्ष सीतापुर बलवीर
सिंह, शाहजहांपुर राजेश पांडेय, कन्नौज दलगर्जन सिंह, सीतापुर ट्रैफिक रफीक
खां व गोला गुरदयाल, डीएन बाजपेयी, यशपाल आदि मौजूद थे।