फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को वाहन ने रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
कछौना। कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-लखनऊ मार्ग पर सड़क पार कर रहे युवक को वाहन ने रौंद दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। लगभग आधा घंटे बाद जाम खुलने पर यातायात सामान्य हो सका। हादसे की वजह घना कोहरा बताया जा रहा है।
विज्ञापन

कछौना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भीरीघाट निवासी पप्पू (27) पुत्र गिरवर चंडीगढ़ में मजदूर था। मंगलवार को वह परिवार के साथ चंडीगढ़ से गांव भीरीघाट आया था। बुधवार सुबह छह बजे वह शौच के लिए हरदोई-लखनऊ मार्ग पार कर खेत जा रहा था। सड़क पार करते समय ही घने कोहरे के बीच आए वाहन ने उसे रौंद दिया।
मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पर परिजनों ने ग्रामीणों के साथ घटनास्थल पर ही शव रखकर जाम लगा दिया। परिजनों और ग्रामीणों की मांग थी कि दुर्घटना करने वाले वाहन को पकड़ा जाए। जाम की सूचना पर पहुंचे कोतवाल राय सिंह ने परिजनों को समझाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मामला भी दर्ज किया गया है। युवक माता-पिता की इकलौती संतान था। उसके परिवार में पत्नी और तीन पुत्रियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें