फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैदल जा रहे सब्जी विक्रेता को वाहन ने रौंदा,मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलग्राम। कोतवाली क्षेत्र में पैदल जा रहे सब्जी विक्रेता को वाहन ने रौंद दिया। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम म्योरा निवासी लालाराम (45) शुक्रवार सुबह पांच बजे बिलग्राम कस्बे से सब्जी लेने कन्नौज मार्ग पर म्योरा मोड़ के पास पैदल जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया।
विज्ञापन

हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। घर से 50 मीटर दूरी पर हुए हादसे की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर आ गए। परिजनों ने जानकारी पुलिस को दी। बताया कि मृतक के परिवार में पत्नी, तीन बेटे व एक बेटी है। कोतवाल राजवीर सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें