फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक बंदी स्थगित, आज खुलेंगी कस्बे की दुकानें

विज्ञापन
फोटो-22- एसडीएम एपी श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपते व्यापार प्रतिनिधि मंडल कंछल गुट के पदाधिकारी। संव - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
बिलग्राम। उप्र व्यापार प्रतिनिधि मंडल कंछल गुट के पदाधिकारियों ने एक प्रतिष्ठान पर बैठक की। इसके बाद पदाधिकारियों ने शुक्रवार को बंदी के दिन दुकानों के खोले जाने के लिए एसडीएम एपी श्रीवास्तव को पत्र सौंपा। त्योहारों के मद्देनजर एसडीएम द्वारा दुकानें खोले जाने को अनुमति दे दी है।
विज्ञापन

व्यापारी प्रदीप गुप्ता के कस्बा स्थित प्रतिष्ठान पर गुरुवार को आयोजित हुई बैठक में उप्र व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों व सदस्यों ने व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा की, उनके निस्तारण की मांग की।
व्यापारियों ने त्योहारों के मद्देनजर शुक्रवार को होने वाली बंदी स्थगित किए जाने की मांग की। बैठक के बाद व्यापारियों ने तहसील पहुंच कर एसडीएम एपी श्रीवास्तव से मुलाकात की और उन्हें इस संबंध में पत्र सौंपा। एसडीएम ने त्योहार के दृष्टिगत शुक्रवार की बंदी निरस्त करते हुए दुकानें खोले जाने की अनुमति दे दी। इस मौके पर हरिनाम कुशवाहा, तौफीक, हरिशंकर राजपूत व धीरज गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पिहानी में भी शुक्रवार को भी खुलेंगी दुकानें
पिहानी। एसडीएम शाहाबाद व पालिका प्रशासक कपिल देव ने बताया कि होली पर्व के मद्देनजर इस शुक्रवार को नगर में दुकानों की साप्ताहिक बंदी स्थगित की जाती है। शुक्रवार को व्यापारी अपने-अपने प्रतिष्ठान खोल सकते हैं। बताया कि त्योहार के बाद बंदी निर्धारित दिवस में ही प्रभावी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें