फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नान के दौरान गंगा में डूबकर छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर। अरवल थाना क्षेत्र के ग्राम चंद्रमपुर में गंगा स्नान करने गया छात्र डूब गया। लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद करीब 500 मीटर दूर उसका शव मिला।
विज्ञापन

ग्राम चंद्रमपुर निवासी दीपू (12) गांव में ही कक्षा छह का छात्र था। गुरुवार दोपहर वह गांव के पास से निकली गंगा में नहाने गया था। इसी दौरान वह गंगा में डूब गया। वहां मौजूद लोगों ने उसके पिता रमेश को घटना की जानकारी दी और गंगा में तलाशने लगे।
विज्ञापन

काफी देर तक दीपू का कोई पता नहीं चला। इसी बीच पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई। ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से लगभग तीन घंटे बाद दीपू का शव पांच सौ मीटर आगे मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें