फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सहालग ने बिगाड़ा रसोई का बजट, सब्जियों के बढ़े दाम

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शादियों की शहनाइयां बजते ही अब आम आदमी की रसोई का बजट भी सुर बदलने लगा है। सहालग शुरू होते ही सब्जियों के बाजार में जबरदस्त तेजी दर्ज की गई है। पिछले एक सप्ताह के भीतर कई प्रमुख सब्जियों के दाम प्रति किलो 10 से 25 रुपये तक बढ़ गए हैं। बढ़ी मांग और तेजी से बढ़ते उपभोग के कारण खुदरा ही नहीं थोक मंडियों में भी कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन




सब्जी की कीमत सहालग की शुरुआत से ही बढ़ना शुरू हो गई थी और अब लगातार बढ़ती जा रही है। इन दिनों सबसे अधिक बढ़ोतरी आलू, टमाटर, भिंडी, भसीड़ और मटर में देखने को मिल रही है। टमाटर 15 रुपये से बढ़कर 20 से 25 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है जबकि हरा मटर 80 से 100 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। सब्जी विक्रेता कैलाश कुमार का कहना है कि इस समय मंडी में सब्जियों की आवक कम है जबकि सहालग के चलते मांग कई गुना बढ़ गई है। ऐसे में दामों में और बढ़ोतरी से इन्कार नहीं किया जा सकता। गृहिणी सुनीता, सीमा, साधना का कहना है कि हर रोज बढ़ते दामों ने घरेलू बजट बिगाड़ दिया है। अगर ऐसे ही दाम बढ़ते रहे तो हरी सब्जियां खरीदना मुश्किल हो जाएगा।



दोगुनी मांग के कारण बढ़ रहे दाम
सब्जी आढ़ती रियासत का कहना है कि शादी सीजन में मांग दोगुनी हो जाती है इसी वजह से दाम बढ़ रहे हैं। दूसरी ओर मौसम में बदलाव और फसलों की कम पैदावार के कारण आवक प्रभावित हुई है इसका सीधा असर थोक और फुटकर दोनों बाजारों पर पड़ रहा है। कुछ दिनों में सब्जियों की आपूर्ति बढ़ती है तो कीमतों में थोड़ी राहत मिल सकती है हालांकि सहालग तक सब्जियों के दाम में तेजी बने रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




सब्जी पहले मूल्य अब मूल्य (प्रति किलो-रुपये में)

फूलगोभी 20-25 रुपये 35-40
हरी मिर्च 15-20 रुपये 40-50
भिंडी 20- 25 रुपये 30-40
आलू 10-15 रुपये 20-25
प्याज 15 रुपये 20-25

मटर 50-60 रुपये 80-100
गाजर 20-25 रुपये 30-50
टमाटर 10 से 15 रुपये 20- 25
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें