हरदोई। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में शुक्रवार को सीएसएन पीजी कॉलेज में मंडप सजेंगे। सामूहिक तौर पर करीब 700 जोड़ों की शादी और निकाह कराए जाएंगे। विभाग ने इसकी तैयारी और व्यवस्थाएं जुटा ली हैं।
समाज कल्याण विभाग के माध्यम से संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 16 अक्तूबर को यह दूसरा आयोजन होगा। इस बार करीब 700 जोड़ों की शादी-ब्याह का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों से पात्र जोड़ों को चयनित किया गया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी अवनीश कुमार ने बताया कि व्यवस्थाओं को जुटाया गया है। तैयारियों को कराया जा रहा है। सीएसएन पीजी कॉलेज में समारोह में वर-वधु के साथ ही उनके परिजनों के भी व्यवस्थाएं जुटाई गई हैं।
बताया कि समारोह में जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। वहीं नव दंपतियों को उपहार में दी जाने वाली सामग्री भी मंगवा ली गई है। सामग्री का सत्यापन भी कराया गया है, ताकि कोई भी सामग्री कम और अधोमानक न रहने पाए।