फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: शादी का मंडप बना अखाड़ा, जेवर और बाइक को लेकर विवाद,

विज्ञापन
विज्ञापन
- हरियावां थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला, बिना दुल्हन वापस गई बरात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हरियावां। थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते शनिवार की रात शादी का मंडप अखाड़ा बन गया। वधू पक्ष के लोगों ने तय हुए जेवर और कपड़े चढ़ावे में न लाने पर उलाहना दिया, तो वर पक्ष ने द्वारचार में बाइक न देने का आरोप लगाया। विवाद के बीच होने वाली दुल्हन की बहन ने एक रिश्तेदार को तमाचा मार दिया। फिर जमकर विवाद हुआ और बिना फेरे व दुल्हन के बारात वापस चली गई।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी लखीमपुर जनपद के गोला कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत वन बघेली गांव निवासी युवक से तय हुई थी। बीती 21 अप्रैल को तिलक भी चढ़ा दिया गया था। 25 अप्रैल को बरात आनी थी। शनिवार को बरात धूमधाम से गांव पहुंची। द्वारचार के बाद वर पक्ष की ओर से वधू के घर पर जेवर और कपड़ों का बक्सा भेजा गया था।
विज्ञापन

जेवर में हल्की पायल, सोने का एक लॉकेट और टॉप्स आए थे। कपड़ों में पांच साड़ियां थीं। इस पर वधू पक्ष की महिलाओं ने नाराजगी जताई और सोने का हार न लाने पर उलाहना दिया। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। वधू पक्ष का कहना है कि दूल्हा पक्ष तय किए गए जेवर और कपड़े लेकर नहीं आए, जबकि वर पक्ष का कहना है कि वादे के बाद भी द्वारचार में बाइक नहीं दी गई।
विज्ञापन

तीखे तेवरों के बीच वधू की बहन ने एक रिश्तेदार के थप्पड़ मार दिया। इसके बाद यहां अफरा तफरी मच गई। स्थिति संभालने के लिए स्थानीय रिश्तेदारों और परिजनों ने प्रयास किए, लेकिन मामला शांत नहीं हुआ। इसके बाद भंवरें भी नहीं पड़ीं और बिना दुल्हन के ही बारात वापस चली गई। सीओ हरियावां अजीत चौहान ने बताया कि दोनों पक्षों में से किसी ने फिलहाल कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर कोई शिकायत दर्ज कराएगा तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें