फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संवेदनशीलता के आधार पर होगी वेबकास्टिंग, सूची तलब

विज्ञापन
कलक्ट्रेट स्थित पंचायत चुनाव कार्यालय में तैयारियों में लगे सहायक जिला पंचायत अधिकारी बीएल भार? - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। पंचायत चुनाव में बूथों की संवेदनशीलता की गहन समीक्षा के बाद आयोग वेबकास्टिंग कराएगा। जिले के संवेदनशील, अतिसंवेदनशील और अतिसंवेदनशील प्लस बूथों की सूची आयोग ने दो दिन के अंदर तलब की है। निर्देश आने के बाद उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों व खंड विकास अधिकारियों को श्रेणीबद्ध कर ऐसे बूथों को चिह्नित कर सूची भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। जिला स्तर से लेकर चुनाव आयोग स्तर तक निर्वाचन की तैयारियां रात दिन जारी हैं। चुनाव आयोग भी अग्रिम तैयारियों को लेकर सूचनाएं जिला स्तर पर निर्वाचन कार्यालयों से मांग रहा है। इसी क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जिला स्तर पर संवेदनशील, अतिसंवेदनशील व अंतिसंवेदनशील प्लस बूथों की सूची मांगी है।
इसके लिए आयोग ने जिले के संबंधित अधिकारियों को दो दिन का समय दिया है। इस पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम संजय कुमार सिंह ने सभी उप जिलाधिकारियों व खंड विकास अधिकारियों से तत्काल संवेदनशील, अतिसंवेदनशील व अतिसंवेदनशील प्लस बूथों की सूची मांगी है।
विज्ञापन

एडीएम ने बताया कि संवेदनशीलता के आधार पर बूथों को चयनित किया जाएगा। इसके बाद वहां पर वेबकास्टिंग का निर्णय लिया जाएगा, जिससे चुनाव मेें पारदर्शिता बनी रही और सुरक्षा व्यवस्था भी अन्य केंद्रों की अपेक्षा अधिक रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें