सर्दी में कुछ यूं मोटरसाइकिल से जाता दिखा परिवार। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। बुधवार को भी कोहरे व बदली में सूरज छिपा रहा। गलन बढ़ने के साथ सर्द हवाओं ने लोगों की कंपकंपी छुड़वा दी। मौसम वैज्ञानिक की मानें तो कोहरे व गलन का प्रभाव गुरुवार को भी रहने के पूरे आसार हैं।
मंगलवार की तरह ही बुधवार को भी सुबह से ही कोहरे का प्रकोप देखने को मिला। हवाओं ने मौसम को और सर्द बना दिया। दोपहर बाद भी कोहरे व बदली के पीछे छिपा सूरज नहीं निकल पाया। बढ़ी सर्दी से लोग कंपकंपाते नजर आए। घरों से लेकर कार्यालयों तक में लोग हीटर, ब्लोअर का सहारा लेते देखे गए।
इधर चौराहे-चौराहे अलाव जलते दिखे। मौसम वैज्ञानिक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम छह डिग्री रिकार्ड किया गया। उन्होंने बताया कि गुरुवार को भी कोहरे का प्रकोप रहने की संभावना है तो दोपहर बाद धूप निकलने से राहत मिलने की उम्मीद है।