फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 9 स्कूल डिबार घोषित, नहीं बन सकेंगे परीक्षा केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए सख्ती शुरू कर दी गई है। माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड की ओर से जारी सूची में जिले के नौ स्कूलों को डिबार घोषित किया गया है। वर्ष 2021 की बोर्ड परीक्षा में ये स्कूल परीक्षा केंद्र नहीं बन सकेंगे।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक वीके दुबे ने बताया कि जनपद के नौ विद्यालयों को माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड द्वारा परीक्षा वर्ष 2021 के लिए डिबार घोषित किया गया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए जनपद के पटेल स्मारक इंटर कॉलेज मल्लावां, आरपी हायर सेकेंडरी स्कूल पडना लखनपुर, जयवासी बाबा इंटर कॉलेज पुरौली, नरपति सिंह इंटर कॉलेज जुजुआमऊ, दयाशंकर स्मारक इंटर कॉलेज रसूलपुर खरिका, नरपतिसिंह इंटर कॉलेज माधौगंज, वीरांगना लक्ष्मीबाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जिओ, चंद्रा देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खैरुद्दीनपुर मल्लावां, स्व. कोटपाल सिंह कन्या इंटर कॉलेज अटिया मझिगवां सहित कुल नौ विद्यालयों को डिबार घोषित किया गया है। डिबार होने के कारण पिछले वर्षों में अनियमितता व मौजूदा समय में वहां व्यवस्थाओं का न हो पाना हो सकता है।
95 हजार परीक्षार्थियों के लिए 158 परीक्षा केंद्र घोषित
माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा 2021 में 95 हजार परीक्षार्थी जिले के 158 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देंगे। इसको लेकर परिषद के द्वारा परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक वीके दुबे ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद के परीक्षा वर्ष 2021 में जनपद में लगभग 95 हजार 610 छात्र छात्राओं ने पंजीकरण कराया है। गत वर्ष जिले में 119 परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा हुई थी। इस वर्ष की परीक्षा के लिए यूपी बोर्ड परीक्षा 2021 के लिए 25 नवंबर को जारी केंद्र निर्धारण नीति में संशोधन किया गया है। शासन की ओर से तय मानक में अब एक परीक्षा केंद्र पर कम से कम 250 एवं अधिकतम 1200 परीक्षार्थी परीक्षा दे सकेंगे। इसके चलते परिषद ने प्रदेश के अन्य जिलों की भांति ही इस जनपद के परीक्षा केंद्रों की सूची भी जारी कर दी है। जिले में 158 परीक्षा केंद्र घोषित किए गए हैं। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष 39 परीक्षा केंद्र बढ़े हैं।
विज्ञापन

30 जनवरी तक मांगी गईं आपत्तियां
डीआईओएस ने बताया कि घोषित परीक्षा केंद्रों के बारे में 30 जनवरी तक आपत्तियां ली जाएंगी। नौ फरवरी तक आपत्तियों का निस्तारण कर अपलोड कराया जाएगा। 13 फरवरी को आपत्तियों के निस्तारण के बाद सूची स्कूल के प्रधानाचार्यों को देखने के लिए अपलोड कर दी जाएगी।
18 परीक्षा केंद्रों में एक हजार से अधिक परीक्षार्थी
हरदोई। 61 राजकीय, सहायता प्राप्त और 97 वित्तविहीन विद्यालयों में बोर्ड परीक्षा होगी। इसमें 10 सहायता प्राप्त और आठ वित्तविहीन विद्यालयों में एक हजार से ज्यादा छात्र-छात्राओं का आवंटन किया गया।
डीआईओएस वीके दुबे ने बताया कि शहर के श्री वेणीमाधव विद्या पीठ विद्यालय में 1368, बीएन इंटर कॉलेज मल्लावां और पीबीआर इंटर कॉलेज गौसगंज में 1321 ,संतोष इंटर कॉलेज बेंहदर में 1288, नारायण पब्लिक इंटर कॉलेज जगदीशपुर में 1280, जानकी प्रसाद पतसेनी कछौना 1270, न्यू आदिल ई कालेज मलैया में 1222, आदर्श राष्ट्रीय इंटर कॉलेज शाहाबाद में 1255, आरआर इंटर कॉलेज में 1176 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें