फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदली ने दी राहत, मौसम रहा सुहाना

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शनिवार रात से बदली छाने के बाद मौसम ने कुछ यूं करवट ली कि रविवार को पूरे दिन मौसम खुशनुमा बना रहा। बदली के साथ सूरज की आंख मिचौली होने के कारण तपिश का प्रभाव नहीं हुआ। इस कारण तापमान भी करीब तीन डिग्री लुढ़क गया।
विज्ञापन

शनिवार को दिन भर तपिश का जोर रहा, ऐसे में आम जनमानस गर्मी को लेकर काफी परेशान रहा लेकिन देर रात छाई बदली ने मौसम को ऐसा बदला की रविवार की सुबह सवेरे जहां तेज हवाओं से जहां मौसम सुहाना दिखा।
वहीं सूरज व बदली की लुकाछिपी जारी रहने से तपिश का प्रभाव देखने को नहीं मिला और लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत मिली। मौसम वैज्ञानिक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

जबकि शनिवार को 39 डिग्री अधिकतम व 25 डिग्री न्यूनतम रिकार्ड किया गया था। अधिकतम तापमान में करीब तीन डिग्री की गिरावट आई है। उन्होंने बताया कि अभी दो से तीन दिन और बदली छाई रहेगी। इसके अलावा कहीं कहीं हल्की बौछार भी पड़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें