फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौराहों पर नहीं दिखी खाकी तो गाडिय़ां खूब दिखीं आती जाती

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कोरोना कर्फ्यू के दौरान रविवार को पुलिस व यातायात कर्मी मतगणना में लगे होने से शहर के चौराहों से गायब रहे। जिसका नतीजा ये रहा कि चौराहों पर कोई रोक टोक न होने से दोपहिया से लेकर चौपहिया वाहन तो चले ही, रिक्शे व ई रिक्शे वालों ने भी जमकर धमाचौकड़ी मचाई। आइए आपको भी दिखाते हैं रविवार को शहर में कैसा दिखा कोरोना कर्फ्यू....
विज्ञापन

यहां भी नहीं दिखी खाकी, पर रहा सन्नाटा
शहर के जिंदपीर चौराहे पर न तो पुलिस कर्मी दिखे और न ही कोई यातायात कर्मी। यहां कोरोना कर्फ्यू का पालन होता दिखा। लोग घरों में ही रहे। जिसके चलते इस चौराहे के इर्द गिर्द एक दो वाहनों को छोड़ दें तो सन्नाटा ही देखने को मिला।
अपने दायित्वों को निभाते दिखे पालिका कर्मी
शहर में कोरोना कर्फ्यू होने से नगर पालिका, दमकल कर्मी रविवार को भी अपने दायित्वों का पालन करते दिखे। शहर के वैटगंज मोहल्ले से लेकर महात्मा गांधी मार्ग, सिनेमा रोड आदि जगहों पर पालिका कर्मियों ने सैनिटाइजेशन का कार्य किया गया।
विज्ञापन

एटीएम के बाहर भी रहा सन्नाटा
शहर में अधिकांश एटीएम के बाहर भी सन्नाटा देखने को मिला। अधिकांश एटीएम जहां खाली दिखे वहीं एसबीआई समेत जिन एटीएम में पैसा था। वहां भी इक्का दुक्का ग्राहकों ही पंक्ति में दिखाई पड़े। कुल मिलाकर मतगणना के दिन एटीएम के बाहर भी सन्नाटा देखने को मिला।
सिनेमा चौराहे पर नहीं दिखा कोई टोकने वाला
शहर के अधिकांश चौराहों से पुलिस व यातायात कर्मी गायब रहे। इस कारण दोपहर बाद से तो स्थितियां सामान्य होती दिखीं, कोरोना कर्फ्यू सा नजारा कहीं भी नहीं दिखा। इसी का नतीजा दिखा कि सिनेमा चौराहे पर कोई टोकने वाला भी नहीं दिखा और वाहन खूब इधर उधर घूमते दिखे।
कहां हैं कोरोना कर्फ्यू, यहां तो रिक्शे भी चल रहे
मतगणना के चलते कोरोना कर्फ्यू का दम रविवार को शहर में निकलते दिखा। बड़े चौराहे के निकट तो स्थिति ये रही कि यहां दोपहिया से लेकर चौपहिया वाहन तथा रिक्शे भी शहर में खूब दिखे। जिसको देखकर लोग बोल ही उठे कि आखिर कहां है कोरोना कर्फ्यू।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें