हरदोई। बिन बारिश आषाढ़ की दोपहर जिलेवासियों को अब काटना मुश्किल होता जा रहा है। उमस और सूरज की तपिश के आगे लोग पसीने से तरबतर होकर बेबस नजर आने लगे हैं। सोमवार को भी लोग इंतजार करते रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। इधर, मौसम वैज्ञानिक ने बुधवार से अच्छी बारिश की संभावना जताई है।
बारिश के माह में भी चिलचिलाती धूप में घर से निकलने पर छाता हाथों में लेकर या फिर मुंह को गमछे से बांध कर निकलना अब आम हो गया है। बढ़ी गर्मी में लोग डायरिया या अन्य रोगों से ग्रसित होते जा रहे हैं। गर्मी में बच्चों से लेकर बूढ़े तक हर वर्ग व्याकुल नजर आ रहा है, लेकिन मौसम के तेवर कहीं से ही हल्के होते नजर नहीं आ रहे हैं। सोमवार को भी पारा 35 डिग्री पर पहुंच गया।
मौसम वैज्ञानिक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि उमस बढ़ते ही बारिश की संभावना है। बुधवार व गुरुवार को अच्छी बारिश हो सकती है।