फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश अभी दूर, गर्मी में बिलबिलाने को मजबूर

विज्ञापन
सोल्जर बोर्ड चौराहे के निकट तपिश के दौरान मुंह बंद कर स्कूटी पर जातीं युवतियां। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। बुधवार को बदली छाई पर बारिश नहीं हुई। बदली छाने व उसके बाद धूप निकलने से उमस ऐसी बढ़ी कि लोग बिलबिलाते से नजर आए। मौसम वैज्ञानिक बोले कि मानसून अभी कुछ सुस्त नजर आ रहा है, बारिश अभी दूर ही दिख रही है।
विज्ञापन

मंगलवार की उमस व तपिश के बाद बुधवार को भी सुबह से ही बदली छाई रही। धूप निकलने के बाद उमस का प्रकोप इस तरह से बढ़ा कि लोग बिलबिलाने से लगे। दोपहर बाद आलम यह हुआ कि लोग घरों या कार्यालयों में मौजूद संसाधनों के भरोसे ही समय काटते दिखे। मौसम वैज्ञानिक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान मंगलवार की अपेक्षा एक डिग्री और बढ़ गया। अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रिकार्ड किया गया। उन्होंने बताया कि पूर्ण संभावना व्यक्त की कि मानसून कुछ सुस्त सा दिख रहा है। बारिश के फिलहाल जल्दी कोई आसार नहीं दिख रहे हैं। उन्होंने बताया कि गुरुवार व शुक्रवार को कुछ देर बदली छाने के बाद एक बार फिर सूरज चमकता नजर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें