फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में हुई बूंदाबांदी, सुबह छाई रही बदली

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शनिवार रात को हुई बूंदाबांदी व रविवार को दिन भर रही बदली के बाद मौसम सुहाना बना रहा और लोगों को तपिश व उमस से राहत मिलना जारी रहा। इधर, मौसम वैज्ञानिक ने सोमवार को भी बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

शनिवार को दिन में कई बार रुक रुककर बारिश होने के बाद रात में भी बारिश हुई। इसके अलावा रविवार को दिन में भी बदली छाई रही। सूरज को बदली से बाहर निकलने का कोई मौका नहीं दिया। पूरे दिन मौसम सुहाना रहा और लोगों को तपिश नहीं झेलनी पड़ी। मौसम में नमी रहने के बाद उमस से भी लोगों को दो चार नहीं होना पड़ा। हालांकि दिन में बारिश न होने के बाद करीब दो डिग्री पारा जरूर बढ़ गया। इधर, मौसम वैज्ञानिक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि सोमवार को भी कुछ देर बारिश व फिर बदली की संभावना है। उन्होंने बताया कि सोमवार को बारिश के बाद मंगलवार से तापमान कुछ बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रिकार्ड किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रिकार्ड किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें