फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाग में चल रही असलहा फैक्ट्री पकड़ी,दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। एसपी के ऑपरेशन पाताल के तहत अपराधियों पर शिकंजा कसा जा रहा है। बेहटागोकुल पुलिस ने शुक्रवार को मोहद्दीनपुर गांव में बाग में चल रही असलहा फैक्टरी पकड़ी। भारी मात्रा में असलहे बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी राजेश द्विवेदी ने मामले का खुलासा कर आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि बेहटागोकुल थाना प्रभारी ओमप्रकाश सिंह को सूचना मिली थी कि मोहद्दीनपुर गांव स्थित बाग मेें झोपड़ी में दो लोग तमंचा, बंदूूक बनाते हैं। पुलिस टीम की दबिश के दौरान झोपड़ी में असलहे बनते मिले।
मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम अशोक निवासी गुलरहा थाना पिहानी और राकेश निवासी मोहद्दीनपुर बताए। उनकी निशानदेही पर भारी मात्रा में तमंचे, बंदूक, राइफल व उपकरण बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये असलहे हुए बरामद
दो देसी बंदूक, एक देसी राइफल, पांच तमंचे, एक बंदूक की नाल व असलहे बनाने के उपकरण।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें